G.T. Road, near Dayanand Math Dinanagar, Dinanagar, Punjab 143531 +91-8558831009 , 10 directorssgi@gmail.com

Chairman Message

सन्देश

प्रिय छात्र एवं छात्राओं !

पूज्य गुरुवर स्वामी सर्वानन्द ज के नाम को समर्पित इस उच्च तकनीकी एवं प्रबन्धन शिक्षण संस्थान में प्रवेश हेतु आपका हार्दिक अभिनन्दन ।

किसी भी राष्ट्र के निर्माण एवं विकास के लिये शिक्षित युवा वर्ग का अहम योगदान होता है जिसके दयानन्द मठ द्वारा संचालित यह शिक्षण संस्थान सदैव प्रयासरत् है। जो राष्ट्र अपनी युवा शक्ति एवं मानवीय संसाधनों केज्ञान ताा क्षमताओं का विकास करने में असमर्थ रहते हैं उनके लिए निरंतर ऊंचाइयों को छूना असम्भव हो जाता है। मानवीय संसाधनों के ज्ञान तथा क्षमताओं के विकास का एक मात्र साधन शिक्षा है। अतः हमारी संस्थाओं के प्रबंधको का यह सदैव प्रयत्न रहता है कि राष्ट्रीय तथा अन्तराष्ट्रीय संभावनाओं के संदर्भ में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाई जाए । इसके लिए अति आधुनिक आधारभूत ढांचे की स्थापना की गई है। संस्थान में कार्यरत् कुशल अध्यापक वर्ग अपने अनुभवों, सेवा तथा समर्पण की भावना से कार्य कर रहा है। मुझे पूर्ण आशा है कि हम अपने विद्यार्थियों को ऐसा वातावरण उपलब्ध करवा पायेंगे जिससे वे उपयुत ज्ञान और क्षमतायें अर्जित करके एवं मानव मूल्यों को अपनाकर सफलता के शिखरों तक पहुँचेंगे जिससे उनका, उनके मात-पिता का इस संस्था का और हमारे भारत वर्ष का गौरव बढ़ेगा। हमें पूरा विश्वास है कि आप हमारी आशाओं पर खरें उतरेंगे।

पूज्य गुरुवर स्वामी सर्वानन्द जी का आर्शीवाद और मेरी शुभकमानाएं आपके साथ हैं। परम - पिता - परमात्मा आपको सदविचार एवं सदबुद्धि प्रदान करें ताकि आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकें।

स्वामी सदानन्द सरस्वती
अध्यक्ष
स्वामी सर्वानन्द ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटस्

Get your admission now!

Enroll